प्रेगनेंसी के 5 महीने में क्या क्या ध्यान रखना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 14:09

प्रेगनेंसी के पांचवें महीने में बरतें ये सावधानियां :-

कच्‍चे/अधपके मांस या सीफूड से बचें
इन्‍हें खाने से आपको इन्‍फेक्‍शन हो सकता है। इस समय कोई भी इन्‍फेक्‍शन आपके बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

पालथी मार कर न बैठें
इस समय आपका वजन बढ़ा है इसलिए पालथी मारकर कभी न बैठैं। ऐसा करने से पैरों में और निचले हिस्‍से में खून का दौरा रुक सकता है। यह स्थिति भी आपके बच्‍चे के लिए अच्‍छी नहीं है।

अधिक कॉफी न पिएं
कॉफी में मौजूद कैफीन आपके लिए इस समय लाभदायक नहीं है। इसलिए या तो कॉफी न पिएं या कम पिएं।

यूरिन न रोकें
प्रेग्‍नेंसी के समय में यूरिनरी ट्रैक्‍ट इन्‍फेक्‍शन होने का डर रहता है इसलिए यूरिन न रोकें।

झटके से न उठें
झटके से न उठें इससे चक्‍कर आ सकते हैं और आप गिर सकती हैं। इसकी जगह किसी चीज का सहारा लेकर उठें। बायीं करवट लेटें ताकि आपके बच्‍चे को असहज न महसूस हो।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info